राजस्थान में कई जगह मूसलाधार बारिश

राजस्थान में कई जगह मूसलाधार बारिश

राजस्थान में कई जगह मूसलाधार बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 11, 2022 12:26 pm IST

जयपुर, 11 जुलाई (भाषा) राजस्थान में मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश बूंदी के नैनवां में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से लेकर सोमवार की सुबह के बीच धौलपुर में 12 सेंटीमीटर, जबकि सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 10 सेंटीमीटर पानी बरसा।

विभाग ने बताया कि इस अवधि में सिरोही, बांसवाड़ा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, चूरू, बीकानेर और झुंझुनू समेत कुछ अन्य जिलों में भी कई जगहों पर अच्छी खासी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

भाषा

पृथ्वी मनीषा पारुल

पारुल


लेखक के बारे में