इस जिले में 15 मार्च तक टोटल लॉकडाउन! 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद करने के आदेश

इस जिले में 15 मार्च तक टोटल लॉकडाउन! 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद करने के आदेश

इस जिले में 15 मार्च तक टोटल लॉकडाउन! 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद करने के आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 12, 2021 8:04 am IST

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है, नागपुर के बाद अब अकोला में भी आज रात से 15 मार्च की सुबह तक फुल लॉकडाउन लगाया गया है, लॉकडाउन में जरूरी सेवा में छूट रहेगी। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के कहर को देखते हुए अकोला शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: नौकरी चाहने वाले छात्रों को पुलिस के डंडे और ‘राष्ट्र विरोधी का टैग’ का दे रह…

महाराष्ट्र के शहर अकोला में आज से 15 मार्च तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक घर से बाहर निकलने की अनुमति किसी को नहीं होगी, हालांकि जरूरी सेवाओं मे थोड़ी ढील दी गई है, आपको बता दें कि नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा, जिले के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की थी, इसकी वजह ये है कि जिले में पिछले महीने से रोजाना कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है।

ये भी पढ़ें: मदन कौशिक उत्तराखंड भाजपा के नये अध्यक्ष

नागपुर, अकोला के अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, इतना ही नहीं 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद करने का आदेश है, वहीं, पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे, यही नियम मॉल, थियेटर पर भी लागू होंगे।

देश भर में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ रही है, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं, इन इलाकों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में देसी तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com