‘रामपथ’ पर अध्ययन का पर्यटन मंत्रालय का कोई विचार नहीं: शेखावत

‘रामपथ’ पर अध्ययन का पर्यटन मंत्रालय का कोई विचार नहीं: शेखावत

‘रामपथ’ पर अध्ययन का पर्यटन मंत्रालय का कोई विचार नहीं: शेखावत
Modified Date: March 30, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: March 30, 2026 1:50 pm IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि उनके मंत्रालय का ‘रामपथ’ के अध्ययन का कोई विचार नहीं है।

लोकसभा में प्रश्नकाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गणेश सिंह ने अपने पूरक प्रश्न में पूछा था कि रामायण के अनुसार भगवान राम के चित्रकूट से दक्षिण भारत की यात्रा के मार्ग को ‘रामपथ गमन’ कहा गया है और क्या उसके अध्ययन के लिए मंत्रालय का कोई समिति गठित करने का विचार है।

शेखावत प्रश्नकाल में पर्यटन मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। वह संस्कृति मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘संस्कृति मंत्रालय के तहत ऐसे विषयों पर विचार किया जाता है और भविष्य में ऐसी किसी योजना पर काम हो सके, (संस्कृति मंत्रालय में) इस बारे में सोचा जा सकता है।’’

शेखावत ने कहा कि कई विद्वानों ने ‘रामपथ गमन’ का अध्ययन किया है और कई राज्यों ने भी इस दिशा में काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस पर काम करने की कोई संभावना नहीं है।’’

भाषा

वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में