बीड, दो फरवरी (भाषा) बीड जिले में सोमवार को एक यातायात पुलिस कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान अपने सहयोगियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बीड शहर यातायात शाखा से जुड़े सिद्धांत गोरे ने शनिवार शाम एक मामूली बहस पर अपने सहयोगियों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
अधिकारी ने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज से गोरे के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोपों की पुष्टि होने के बाद, बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने उन्हें निलंबित कर दिया था। घटना की जांच सहायक निरीक्षक सुभाष सनप ने की। गोरे को पहले एक मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन महाराष्ट्र प्रशासनिक अधिकरण (एमएटी) के आदेश के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था।’
भाषा तान्या दिलीप
दिलीप