Old Age Pension Scheme: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी! 81 हजार लोगों को मिलेगा पैसा, सीधे खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

Ads

Old Age Pension Scheme: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी! 81 हजार लोगों को मिलेगा पैसा, सीधे खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 08:06 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 08:16 PM IST

Old Age Pension Scheme | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • लखीमपुर खीरी जिले के 81,650 बुजुर्गों को मार्च में चौथी किस्त मिलेगी
  • पेंशन राशि ₹1000 प्रति माह है, जिसे तीन महीने की किस्त के रूप में दिया जाता है
  • चौथी किस्त में नए लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है

लखीमपुर: Old Age Pension Scheme बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। बुजुर्गों के खाते में शासन की ओर से एक एक हजार रुपए दिया जाएगा। जिससे बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, शासन की ओर से बुर्जुेगों को हर महीने पेंशन दिया जाता है। शासन ने अब तक की किस्त भेज दी है, लेकिन इस बार कई नए लाभर्थी जुड़े हुए हैं। जो अब आवेदन के बाद पेंशन का इंतजार कर रहे है। इस वित्तीय वर्ष की चौथी किस्त अब बुजुर्गों के खाते में मार्च महीने में भेजी जाएगी।

Old Age Pension Scheme: 81,650 बुजुर्गों के खाते में आएंगे पैसे

आपको बता दें कि यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के 81,650 बुजुर्गों के खाते में पेंशन का एक हजार रुपए आएगा। बता दें कि समाजकल्याण विभाग से बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। एक हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से तीन महीने की किस्त एक बार में भेजी जाती है। चार किस्तों में धनराशि दी जाती है।

जिला समाजकल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि 81,650 लाभार्थियों के खाते में पेंशन की तीसरी किस्त भेज दी गई है। जिसके बाद अब मार्च में चौथी किस्त दी जाएगी। बताया जा रहा है कि तीसरी किस्त में नए लाभार्थियों को मौका नहीं मिला था। लेकिन अब 81650 लाभार्थी को चौथी किस्त में शामिल किया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

योजना के तहत बुजुर्गों को ₹1000 प्रति माह दिया जाता है।

पेंशन किस तरह दी जाती है?

पेंशन तीन महीने की किस्त के रूप में एक बार भेजी जाती है और साल में चार किस्तों में दी जाती है।

चौथी किस्त कब आएगी?

चौथी किस्त मार्च 2026 में बुजुर्गों के खातों में भेजी जाएगी।