Rahul Gandhi News: पता नहीं इतना क्यों डरे हुए हैं? संसद से बाहर राहुल गांधी का तीखा हमला, कहा-56 इंच की छाती को क्या हो गया

Ads

Rahul Gandhi News: पता नहीं इतना क्यों डरे हुए हैं? संसद से बाहर राहुल गांधी का तीखा हमला, कहा-56 इंच की छाती को क्या हो गया

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 11:59 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 12:12 AM IST

Rahul Gandhi News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलने से रोका जा रहा है।
  • उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की पुस्तक का हवाला देकर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह पर निशाना साधा।
  • रक्षा मंत्री ने आरोपों को काल्पनिक बताया और सदन में तीखा हंगामा हुआ।

नयी दिल्ली: Rahul Gandhi News कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर बोलने नहीं दिया जा रहा है और सरकार इस बात से डरी हुई है कि यदि पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की पुस्तक की बातें सामने आ जाएंगी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की असलियत देश को पता चल जाएगी। राहुल गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि देश को यह भी पता चलेगा कि जब चीन के सैनिक आगे बढ़ रहे थे तो ‘‘56 इंच की छाती’’ का क्या हुआ था।

Rahul Gandhi News लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मेरा कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। यह पूर्व सेना प्रमुख की रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से बातचीत के बारे में है। मोदी जी ने उनसे क्या कहा, राजनाथ जी ने क्या आदेश दिए, इस बारे में बोलना चाहता हूं। पता नहीं क्यों डरे हुए हैं?’’ उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार डरी हुई है कि अगर जनरल नरवणे की किताब में लिखी बातें सामने आ गईं, तो ‘‘नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की असलियत देश को पता चल जाएगी और यह भी पता चल जाएगा कि जब चीन हमारी तरफ आ रहा था- तो ’56 इंच’ की छाती को क्या हुआ था?’’

राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया, जिस पर सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक एवं हंगामा देखने को मिला तथा सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की बातें पूरी तरह से काल्पनिक हैं और वह सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सदन में गतिरोध बने रहने पर सभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न चार बजकर 10 मिनट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इन्हें भी पढ़े:-

राहुल गांधी ने संसद में क्या आरोप लगाया?

उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलने नहीं दिया जा रहा और नरवणे की पुस्तक से जुड़े तथ्य सामने आने से सरकार डर रही है।

विवाद किस मुद्दे पर हुआ?

पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे की पुस्तक के अंशों का हवाला देकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री पर सवाल उठाए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को पूरी तरह काल्पनिक बताया और कहा कि विपक्ष सदन को गुमराह कर रहा है।