तृणमूल उम्मीदवार ब्रत्य बसु की संपत्ति पांच साल में बढ़कर 4.41 करोड़ रुपये हुई : चुनावी हलफनामा

तृणमूल उम्मीदवार ब्रत्य बसु की संपत्ति पांच साल में बढ़कर 4.41 करोड़ रुपये हुई : चुनावी हलफनामा

तृणमूल उम्मीदवार ब्रत्य बसु की संपत्ति पांच साल में बढ़कर 4.41 करोड़ रुपये हुई : चुनावी हलफनामा
Modified Date: April 11, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: April 11, 2026 9:24 pm IST

कोलकाता, 11 अप्रैल (भाषा) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पश्चिम बंगाल की निवर्तमान सरकार में शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कुल संपत्ति पांच वर्षों में बढ़कर 4.41 करोड़ रुपये हो गई है।

बसु ने यह जानकारी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामा में दी है।

दस्तावेज के मुताबिक, 2021 में बसु के पास कुल 3.08 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जिसमें 2.08 करोड़ रुपये की चल और एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल थी।

हलफनामे के अनुसार, बसु के आय में गत पिछले पांच वित्तीय वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है। उनकी आय 2020-21 में 4,91,580 रुपये से बढ़कर 2024-25 में 25,63,730 रुपये हो गई।

दमदम सीट से तृणमूल के उम्मीदवार बसु के पास 3.16 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास शहर के लेक टाउन इलाके में 2,500 वर्ग फुट का एक फ्लैट भी है, जिसकी कीमत उन्होंने 1.25 करोड़ रुपये बताई है।

बसु ने अपनी आय के स्रोतों के रूप में विधायक के रूप में वेतन और भत्ते, अभिनय और निर्देशन से होने वाली आय तथा सहायक प्रोफेसर के रूप में अपने पिछले पद से प्राप्त पेंशन की घोषणा की है।

उन्होंने हलफनामे में दावा किया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में