Bhopal AIIMS Viral Video: AIIMS अस्पताल के NICU घूमते दिखे चूहे, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, प्रबंधन ने उठाया ये बड़ा कदम
Bhopal AIIMS Viral Video: भोपाल के AIIMS अस्पताल के NICU में चूहों की मौजूदगी की खबरे सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
Bhopal AIIMS Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Bhopal AIIMS Viral Video: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के AIIMS अस्पताल के NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चूहों की मौजूदगी की खबरे सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इस वार्ड में कई दिनों से चूहों की आवाजाही हो रही है। इस खबर के सामने आने के बाद नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। NICU में घूमते हुए चूहों के वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
सुरक्षा में चूक कैसे?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एम्स के 20 बेड वाले NICU में हमेशा मरीजों की संख्या फुल रहती है। (Bhopal AIIMS Viral Video) ऐसे संवेदनशील वार्ड में चूहों का दिखना न सिर्फ सफाई व्यवस्था, बल्कि पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी, लगातार बढ़ रही शिकायतों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने पेस्ट कंट्रोल कराया, लेकिन इसके बावजूद चूहों के दिखने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इससे मॉनिटरिंग सिस्टम और प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
इंदौर की घटना की वजह से बढ़ी चिंता
इस मामले को गंभीरता से इसलिए भी लिया जा रहा है क्योंकि, पिछले साल इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत हो चुकी है। (Bhopal AIIMS Viral Video) अब भोपाल एम्स में ऐसी स्थिति सामने आने से लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ रहे हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग तेज
वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई और बेहतर व्यवस्थाओं की मांग उठने लगी है। (Bhopal AIIMS Viral Video) परिजन और आम लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतने हाई-टेक अस्पताल में भी नवजात सुरक्षित क्यों नहीं हैं?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Diesel Export Charges Hike: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 36 रुपए तक बढ़ा दिए ये चार्ज, जानिए आप पर होगा कितना असर?
- Ladli Behna Yojana Installment 2026 : कल आएगा खुशियों का मैसेज! 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे इतने रुपये
- Bihar Road Accident News: अब तक 10 लोगों की मौत, नेशनल हाइवे पर बस ने पिकअप को मारी टक्कर, इलाके में मची अफरा-तफरी

Facebook


