तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम : प्रतिद्वंद्वी गुटों की याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार को
तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम : प्रतिद्वंद्वी गुटों की याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार को
कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) कलकत्ता उच्च न्यायालय तृणमूल कांग्रेस के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों की छात्र इकाइयों द्वारा तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस 28 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के लिए दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।
दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के वकीलों ने तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए अदालत के समक्ष अपनी-अपनी याचिकाओं का उल्लेख किया।
न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि दोनों याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी।
ममता बनर्जी गुट के वकील अर्को नाग ने मध्य कोलकाता के मेयो रोड पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति से जुड़ी अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की अपील करते हुए अदालत के समक्ष मामले का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के उनके आवेदन को खारिज कर दिया है।
दूसरे गुट के वकील ने भी अपनी याचिका का उल्लेख करते हुए उसी समय और उसी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी है।
भाषा अविनाश नरेश
नरेश

Facebook


