TMC ने ममता को नोटिस जारी करने पर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, किया सवाल- भाजपा के खिलाफ शिकायतों में कार्रवाई क्यों नहीं?
TMC ने ममता को नोटिस जारी करने पर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, किया सवाल- भाजपा के खिलाफ शिकायतों में कार्रवाई क्यों नहीं?
कोलकाता, सात अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नोटिस जारी करने को लेकर बुधवार को चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए सवाल किया कि भाजपा के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।
पढ़ें- रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी, दवा बाजार दुकान के बाहर…
तृणमूल कांग्रेस की प्रवक्ता महुआ मोइत्रा ने कहा कि चुनाव आयोग भेदभाव करना बंद करे।
पढ़ें- सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में भी लगेगी कोरोना वैक्…
मोइत्रा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने ममता दीदी को नोटिस जारी किया। तृणमूल कांग्रेस की शिकायतों पर क्या हुआ। भाजपा उम्मीदवार द्वारा नकदी बांटने के वीडियो सबूत भी हैं। भाजपा की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए कैश कूपन भी बांटे गए।’’
पढ़ें- डांस दीवाने के जज धर्मेश कोरोना पॉजिटिव, शो के 18 क…
चुनाव आयोग ने हुगली में प्रचार के दौरान सांप्रदायिक आधार पर वोटरों से कथित तौर पर अपील करने को लेकर बनर्जी को नोटिस जारी किया है।

Facebook


