तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का उच्च न्यायालय से गुहार: अंडे फेंके जाने से मुझे संरक्षण चाहिए

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का उच्च न्यायालय से गुहार: अंडे फेंके जाने से मुझे संरक्षण चाहिए

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का उच्च न्यायालय से गुहार: अंडे फेंके जाने से मुझे संरक्षण चाहिए
Modified Date: July 23, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: July 23, 2026 3:53 pm IST

कोलकाता, 23 जुलाई (भाषा) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की उस याचिका पर 29 जुलाई को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर अंडे फेंके जाने की कथित घटनाओं से सुरक्षा की गुहार लगायी है।

मोइत्रा के वकील कल्याण बनर्जी ने उच्च न्यायालय में दावा किया कि उनकी मुवक्किल जहां कहीं जाती है, उनपर अंडे फेंके जाते हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह पुलिस को कृष्णानगर की सांसद मोइत्रा के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा इस तरह के अपमान से उनका बचाव करने का निर्देश दे।

बनर्जी ने दावा किया कि सूचित करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, ऐसे में मोइत्रा सांसद के तौर पर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा तब हो रहा है जब उच्च न्यायालय पहले ही पुलिस को अंडे फेंकने की घटनाओं को रोकने का आदेश दे चुका है।

तृणमल के लोकसभा सदस्य बनर्जी ने उच्च न्यायालय में कहा कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

राज्य सरकार की अपील पर उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 29 जुलाई तक के लिए टाल दी।

मोइत्रा और बनर्जी, दोनों ही तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के खेमे के हैं।

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में