तृणमूल ने बंगाल में भाजपा को बढ़त दिखाने वाले एग्जिट पोल्स को खारिज किया
तृणमूल ने बंगाल में भाजपा को बढ़त दिखाने वाले एग्जिट पोल्स को खारिज किया
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त दिखाने वाले एग्जिट पोल को खारिज करते हुए उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।
राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने ‘एक्स’ पर कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों से काफी अलग थे।
उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि उस समय कई एग्जिट पोल में तृणमूल को 143-162 सीटें और भाजपा को 115-147 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, जबकि अंतिम परिणाम में तृणमूल ने 215 सीटें जीतीं और भाजपा 77 सीटों पर सिमट गई।
पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने भी कहा कि पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल अक्सर करीबी मुकाबले का संकेत देते हैं, लेकिन राज्य में जनादेश ऐतिहासिक रूप से निर्णायक रहा है।
भाषा
राखी वैभव
वैभव

Facebook


