तिरुपति मंदिर में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा ने पूजा-अर्चना की
तिरुपति मंदिर में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा ने पूजा-अर्चना की
तिरुमला, एक मार्च (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर के अनुष्ठानों और पारंपरिक व्यवस्थाओं के बीच भगवान के दर्शन किये।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”साहा ने यहां तिरुमला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की।”
मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि दर्शन के बाद, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने उन्हें रंगनायकुला मंडपम में रेशम के कपड़े से सम्मानित किया और उन्हें भगवान का प्रसाद दिया।
टीटीडी तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।
भाषा प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


