प्रश्नपत्र लीक मामलों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा का त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
प्रश्नपत्र लीक मामलों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा का त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
अगरतला, 23 जुलाई (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने से संबंधित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया।
मोदी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि सरकार ने प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल लोगों को जल्द और सख्त सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, “हमारे युवाओं का कल्याण और उनका भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह कदम देश के युवाओं की मेहनत, योग्यता और भविष्य की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसका उद्देश्य परीक्षा में गड़बड़ी और प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों के लिए जल्द और कड़ी सजा सुनिश्चित करना है।’
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


