त्रिपुरा जनजातीय परिषद में पहले दो घंटों में 22 प्रतिशत मतदान दर्ज: अधिकारी

त्रिपुरा जनजातीय परिषद में पहले दो घंटों में 22 प्रतिशत मतदान दर्ज: अधिकारी

त्रिपुरा जनजातीय परिषद में पहले दो घंटों में 22 प्रतिशत मतदान दर्ज: अधिकारी
Modified Date: April 12, 2026 / 11:30 am IST
Published Date: April 12, 2026 11:30 am IST

(तस्वीर सहित)

अगरतला, 12 अप्रैल (भाषा) त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव के लिए रविवार को पहले दो घंटों में 9.62 लाख मतदाताओं में से लगभग 22 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर राज्य के 28 सदस्यीय टीटीएएडीसी चुनाव के लिए सभी आठ जिलों में 1,257 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के 173 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 9,62,547 मतदाता पात्र हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष अधिकारी बिपुल बर्मन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज सुबह से ही मतदान केंद्रों के सामने लंबी कतारें देखी गईं। पहले दो घंटों में कुल 22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। अब तक किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।’’

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने ‘फेसबुक’ पर लिखा, ‘‘मैं टीटीएएडीसी के सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूं कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें। आइए हम सब मिलकर एक ‘विकसित टीटीएएडीसी’ का हिस्सा बनें और अपने ‘जनजाति’ भाइयों और बहनों के लिए एक उज्ज्वल, मजबूत भविष्य का निर्माण करें।’’

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए टीटीएएडीसी क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में