धान की खरीद में देरी को लेकर तेलंगाना सचिवालय में टीआरएस अध्यक्ष कविता का धरना प्रदर्शन

धान की खरीद में देरी को लेकर तेलंगाना सचिवालय में टीआरएस अध्यक्ष कविता का धरना प्रदर्शन

धान की खरीद में देरी को लेकर तेलंगाना सचिवालय में टीआरएस अध्यक्ष कविता का धरना प्रदर्शन
Modified Date: May 22, 2026 / 02:02 pm IST
Published Date: May 22, 2026 2:02 pm IST

हैदराबाद, 22 मई (भाषा) तेलंगाना रक्षण सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष के. कविता ने शुक्रवार को सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार से किसानों से धान की खरीद में देरी न करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से धान, सूरजमुखी और अन्य फसलें नहीं खरीद रही है और यह विरोध प्रदर्शन सरकार को कार्रवाई करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से किया गया है।

उनके अनुसार, कुछ किसानों की खरीद केंद्रों पर गर्मी और अन्य कारणों से मृत्यु हो गई।

कविता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार किसानों को एमएसपी पर बोनस का भुगतान करने से बचने की कोशिश कर रही है।

कविता और टीआरएस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां हाथों में ले रखी थीं जिन पर लिखा था, ‘उत्कृष्ट किस्म के धान पर बोनस दो’, ‘क्या किसानों की जान की कोई कीमत नहीं है?’

पुलिस ने कविता और अन्य लोगों को सचिवालय से हटा दिया। टीआरएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कविता को फलकनुमा पुलिस थाने ले जाया गया है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में