नकली इनकम टैक्स की रेड…. फिर ये हुआ….!

नकली इनकम टैक्स की रेड.... फिर ये हुआ....!

नकली इनकम टैक्स की रेड…. फिर ये हुआ….!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 18, 2017 11:25 am IST

 

बीते सालों एक फिल्म आई थी स्पेशल 26 यदि आपने देखी हो तो फिल्म में अक्षय कुमार और उनके कुछ साथी सीबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बड़े-बड़े लोगों के घर छापा मारकर ठगी का काम करते थे। ठीक यही कल दिल्ली के एक पाॅश इलाने मालवीय नगर में हुआ जहां सात शातिर बदमाश एक बिजनेसमैन के घर आयकर अघिकारी बनकर पहुंच गए दो घंटे तक घर में उठापटक करने के बाद जब उनमें से एक ने सीसीटीवी कैमरे बंद करने को कहा तब बिजनेसमैन को शक हुआ और उन्होने आयकर अधिकारी होने का ड्रामा कर रहे बदमाशों से सर्च वारंट मांगा इस पर बदमाश मारपीट पर उतर आए।

फिल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर ठगी कर रहे बदमाश, फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने जारी की अपील

इसी बीच, उनका बेटा घर से बाहर भागने में कामयाब हो गया उसने शोर मचाकर लोगों को इकटठ्ा कर लिया। बदमाश बचने के लिए जैसे ही भागने की कोशिश करने लगे लोगों ने उन्हे घेर लिया और घुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। 


लेखक के बारे में