टीवीके ने राज्यसभा की एकमात्र सीट कांग्रेस को दी

टीवीके ने राज्यसभा की एकमात्र सीट कांग्रेस को दी

टीवीके ने राज्यसभा की एकमात्र सीट कांग्रेस को दी
Modified Date: June 3, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: June 3, 2026 9:25 pm IST

चेन्नई, तीन जून (भाषा) टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने अन्नाद्रमुक के राज्यसभा सदस्य सी.वी. षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट कांग्रेस को देने की बुधवार को घोषणा की।

षणमुगम ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में मेलाम विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

विजय ने कहा कि 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस को यह सीट आवंटित की गई है।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और तमिलनाडु कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडणकर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठकों के बाद इस फैसले को घोषणा हुई है।

मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात के बाद चोडणकर ने कहा कि तमिलनाडु से यह सीट मिलने से राज्यसभा में कांग्रेस की उपस्थिति और मजबूत होगी। चूंकि टीवीके राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसके समर्थन से कांग्रेस उम्मीदवार के आराम से जीतने की संभावना है।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में