टीवीके ने अपने कार्यकर्ताओं को उपद्रव करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

टीवीके ने अपने कार्यकर्ताओं को उपद्रव करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

टीवीके ने अपने कार्यकर्ताओं को उपद्रव करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
Modified Date: May 12, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: May 12, 2026 3:32 pm IST

चेन्नई, 12 मई (भाषा) तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल टीवीके ने ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी के बैनर और पोस्टर लगाने पर मंगलवार को स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया, जहां उनसे लोगों को असुविधा हो या यातायात बाधित हो।

उसने चेतावनी दी है कि अगर कार्यकर्ता उपद्रव करते हैं तो उनके खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की जाएगी।

यह निर्देश जन कल्याण को प्राथमिकता देने के पार्टी के घोषित लक्ष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाए गए कदमों का हिस्सा है।

पार्टी महासचिव और मंत्री एन आनंद द्वारा ‘एक्स’ पर जारी किये गये एक बयान में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नेतृत्व ने इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी सदस्य के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की चेतावनी दी है।

उसमें कहा गया कि इस आदेश को पार्टी अध्यक्ष की स्पष्ट मंजूरी प्राप्त है।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में