Justice Dwarka Dhish Bansal Video: पीएम मोदी के ‘बचत’ अपील पर इस हाईकोर्ट के जज ने दिखाई गंभीरता.. खुद साइकिल चलकर पहुंचे न्यायालय, आप भी देखें Video
Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video: जबलपुर हाईकोर्ट के जज द्वारका धीश बंसल पीएम मोदी की अपील पर साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे।
Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video || Image- AI Generated File
- जस्टिस द्वारका धीश बंसल साइकिल से पहुंचे जबलपुर हाईकोर्ट।
- पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील का जज ने किया समर्थन।
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जज का साइकिल चलाते वीडियो।
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति द्वारका धीश बंसल मंगलवार को साइकिल से कोर्ट पहुंचे। उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के समर्थन में उठाया। (Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video) पीएम के इस अपील के बाद कई नेताओं ने भी ईंधन बचत के उपाय अपनाये है, लेकिन जज के इस फैसले के बाद उनके साइकिल की सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
दरअसल एमपी में जबलपुर हाईकोर्ट बेंच में पदस्थ जस्टिस बंसल अपने सरकारी निवास सिविल लाइंस से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित कोर्ट तक साइकिल से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कोर्ट का एक कर्मचारी भी मौजूद था।
▶️जबलपुर – PM मोदी की अपील का असर
▶️HC जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट
▶️पेट्रोल डीजल की बचत का संदेश देते हुए साइकिल से पहुंचे HC
▶️शहर की भीड़ भरी सड़कों पर 3 किलोमीटर तक साइकिल चलाते दिखे HC जज
▶️जस्टिस डीडी बंसल ने सिविल लाइंस के पचपेढ़ी स्थित आवास से HC तक चलाई… pic.twitter.com/nP2WZ58lvR— IBC24 News (@IBC24News) May 12, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
“हम आम लोगों से अलग नहीं है” : जस्टिस द्वारिका धीश बंसल
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में जस्टिस बंसल ने कहा कि उन्होंने आम लोगों को संदेश देने के लिए साइकिल से कोर्ट जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले दो दिनों से वैश्विक संकट को देखते हुए ईंधन बचाने की अपील की है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने साइकिल का इस्तेमाल किया।
जस्टिस बंसल ने कहा, “मैं अक्सर मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के साथ जबलपुर शहर में साइकिल चलाता हूं। (Justice Dwarka Dhish Bansal Bicycle Video) साइकिल चलाना कोई मुश्किल काम नहीं है। सिर्फ इसलिए कि हम हाईकोर्ट के जज हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम आम लोगों से अलग हैं।”
पीएम मोदी की अपील पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से अपील की है कि तेल को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है, बल्कि पेट्रोल-डीजल की बचत करनी चाहिए। लोग स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करें, सोना खरीदने से बचें और अनावश्यक विदेश यात्रा से बचें। उन्होंने देशहित में कई अपील की है।”
Ranchi, Jharkhand: Union Minister of State Sanjay Seth says, “Prime Minister Narendra Modi has appealed to the citizens of the country that there is no reason for panic regarding oil, but petrol and diesel should be conserved. People should use indigenous products, avoid buying… pic.twitter.com/yrD83p3TQP
— IANS (@ians_india) May 12, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हैदराबाद में प्रधानमंत्री ने की थी ईंधन बचत की अपील
दरअसल, अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के कार्यक्रमों में लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश को मौजूदा हालात में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि बढ़ती तेल कीमतों का असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और आयात बिल पर पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और गैरजरूरी ईंधन खर्च से बचने की सलाह दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अनावश्यक खर्च कम करने और जरूरत पड़ने पर कुछ क्षेत्रों में फिर से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की भी बात कही।
इन्हें भी पढ़ें:-
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Facebook


