टीवीके शीघ्र ही सरकार बनायेगी: मायलापुर के नवनिर्वाचित विधायक वेंकटरमनन
टीवीके शीघ्र ही सरकार बनायेगी: मायलापुर के नवनिर्वाचित विधायक वेंकटरमनन
चेन्नई, आठ मई (भाषा) मायलापुर के नवनिर्वाचित टीवीके विधायक पी वेंकटरमनन ने तमिलनाडु में सरकार गठन की पार्टी की क्षमता पर शुक्रवार को पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उसके पास बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए आवश्यक संख्या बल है।
सरकार गठन को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच उन्होंने यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में पार्टी के पास बहुमत न होने की चिंताओं को खारिज कर दिया।
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या पार्टी ने स्थिर सरकार के लिए आवश्यक निश्चित आंकड़े हासिल कर लिए हैं, तो उन्होंने दृढ़ता से ‘हां’ में जवाब दिया।
शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर पार्टी कोषाध्यक्ष वेंकटरमनन ने कहा कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम आपको एक घंटे में जानकारी देंगे।’’
पार्टी कोषाध्यक्ष ने गठबंधन संबंधी मुद्दों पर चुप्पी साध ली।
यह बयान ऐसे समय पर आया है जब वीसीके समेत विभिन्न राजनीतिक दल तमिलनाडु में चुनाव के बाद बदलते परिदृश्य में बढ़ने के निर्णय के लिए आंतरिक परामर्श कर रहे हैं।
भाषा राजकुमार वैभव
वैभव

Facebook


