टीवीके के आधव अर्जुन के पास 197 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

टीवीके के आधव अर्जुन के पास 197 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

टीवीके के आधव अर्जुन के पास 197 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
Modified Date: March 31, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: March 31, 2026 4:26 pm IST

चेन्नई, 31 मार्च (भाषा) अभिनेता सह राजनेता विजय के नेतृत्व वाली पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुन ने 197.52 करोड़ रुपये की कुल चल और अचल संपत्ति घोषित की है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र के साथ संलग्न हलफनामे में यह जानकारी दी गई है। अर्जुन चेन्नई के विल्लीवाक्कम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

हलफनामे के अनुसार, अर्जुन ने अपने नाम पर 180.03 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है, जबकि उनकी पत्नी डेजी अर्जुन के नाम पर 162.14 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

वर्ष 2024-25 के लिए अर्जुन की कुल आय 11.10 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी की आय 6.85 करोड़ रुपये बताई गई है। अर्जुन के पास 2.29 करोड़ रुपये का सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 3.01 करोड़ रुपये का सोना है। इसी के साथ डेजी के पास 60.27 लाख रुपये की चांदी और 6.16 करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण हैं।

अर्जुन ने विभिन्न कंपनियों में 2.23 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उनके पास चार वाहन भी हैं, जिनमें 63,332 रुपये की एक स्पोर्ट्स साइकिल शामिल है।

अचल संपत्ति के रूप में अर्जुन के पास कोई कृषि भूमि नहीं है लेकिन उनके पास 17.49 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति है। वहीं, डेजी अर्जुन के पास 56.43 करोड़ रुपये की स्व-अर्जित संपत्ति और 26.78 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति है।

हलफनामे के अनुसार, डेजी अर्जुन ने 26.26 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, जबकि आधव अर्जुन पर 1.88 करोड़ रुपये की देनदारी है।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में टीवीके पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है।

भाषा

प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में