Twisha Sharma Supreme Court: त्विषा शर्मा मौत मामले में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट.. सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, इस तारीख को खुद CJI की बेंच करेगी सुनवाई

Ads

Twisha Sharma Death Supreme Court suo motu: सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा कथित दहेज मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया, सोमवार को होगी अहम सुनवाई।

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 10:39 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 10:48 PM IST

Twisha Sharma Death Supreme Court suo motu || ANI News File

HIGHLIGHTS
  • सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया
  • पति और पूर्व जिला जज सास पर गंभीर आरोप लगे
  • हाईकोर्ट ने दूसरी पोस्टमार्टम की अनुमति दी

नई दिल्ली: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की कथित मौत के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। (Twisha Sharma Supreme Court suo motu) कोर्ट ने इस मामले को “युवती की संदिग्ध मौत और जांच में कथित पक्षपात” से जुड़ा मामला बताते हुए सुनवाई के लिए दर्ज किया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच करेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पति और सास पर गंभीर आरोप

33 वर्षीय त्विषा शर्मा भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में 12 मई को मृत मिली थीं। ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं और पूर्व मिस पुणे विजेता भी रह चुकी थीं।
उनके पति समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं और सास गिरीबाला सिंह पूर्व जिला जज हैं। दोनों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। त्विषा के मौत बाद से फरार चल रहें समर्थ सिंह पिछले दिनों अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उन्हें 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है।

दूसरी पोस्टमार्टम की अनुमति

त्विषा शर्मा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा और लगातार प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिवार ने मौत की सही वजह जानने के लिए दूसरी पोस्टमार्टम की मांग की थी। (Twisha Sharma Supreme Court suo motu) हाईकोर्ट ने परिवार की याचिका स्वीकार करते हुए दूसरी पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है। AIIMS के डॉक्टरों की विशेष टीम भी त्विषा के पीएम-2 के लिए भोपाल पहुँच चुकी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल

Q1. सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले में क्या कदम उठाया?

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई के लिए केस दर्ज किया है।

Q2. ट्विशा शर्मा मामले में किन लोगों पर आरोप हैं?

पति समार्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

Q3. हाईकोर्ट ने परिवार की कौन सी मांग स्वीकार की?

हाईकोर्ट ने मौत की वजह जानने के लिए दूसरी पोस्टमार्टम की अनुमति दी है।