अद्भुत! युवक के सीने से आर पार हो गए 40 फीट लंबे लोहे के दो सर‍िया, ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने कर दिया कमाल

युवक के सीने से आर पार हो गए 40 फीट लंबे लोहे के दो सर‍िया, ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने कर दिया कमाल

अद्भुत! युवक के सीने से आर पार हो गए 40 फीट लंबे लोहे के दो सर‍िया, ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने कर दिया कमाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 31, 2021 11:27 am IST

रोहतक। ह‍र‍ियाणा में रोहतक के डॉक्टरों ने एक यूनिक सर्जरी कर एक युवक के सीने से आरपार हुए लोहे के दो सरियों को 5 घंटे की सफल सर्जरी के बाद निकाला, शुक्रवार रात के 9 बजे से 2 बजे तक 18 वर्षीय करण के शरीर में आर-पार हुए लोहे के सरियों का कार्ड‍ियो सर्जरी विभाग में सफल ऑपरेशन हुआ है।

ये भी पढ़ें: sarkari naukari, रेलवे में 10वीं पास इन उम्‍मीदवारों के लिए खास मौका, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

लगभग 5 घंटे चले इस ऑपरेशन में कार्डियो सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने अपने प्रयास से इस यूनिक सर्जरी को किया है। सर्जरी के बाद युवक की जान बचाई जा सकी। अब मरीज की हालत खतरे से बाहर है जिसके बाद मरीज के पिता ने डॉक्टरों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है।

ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग कॉलेज के निलंबित प्राध्यापकों ने की 62 लाख की गड़बड़ी, सभी के खिलाफ केस दर्ज

शाम को करीब छह बजे युवक करण अपने घर से बाइक पर सवार होकर तेल लेने जा रहा था कि रास्ते में उसके आगे चल रही सरिया से लदी रेहड़ी में टक्कर जा लगी, टक्कर के बाद दो सरिये उसकी छाती के आरपार निकल गए थे।

ये भी पढ़ें: इंदिरा गांधी को हो गया था हत्या का अंदेशा? एक दिन पहले भाषण में किया था जिक्र

गांव वालों ने समझदारी से काम लेते हुए लंबे सरियों को कटवा द‍िया और करण को पीजीआई में दाखिल करा द‍िया, करण ऑपरेशन के बाद अभी डॉक्टरों की निगरानी में कुछ दिन तक और रहेगा, ऑपरेशन सफल होने के बाद डॉक्टरों की पूरी टीम ने राहत की सांस ली है।

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि अगर किसी के साथ इस प्रकार की घटना हो जाती है तो मरीज के शरीर में आर-पार हुई किसी भी लोहे के सरियों व अन्य नुकीली चीजों को बाहर ना निकाले और सीधा उसे डॉक्टर के पास ले जाएं, ऐसा करने से मरीज की जान बचने के ज्यादा चांस हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय मूल के बच्चों ने जीती ‘विज्ञान एवं इंजीनियरिंग’ प्रतियोगिता

करण के पिता के अनुसार शाम को एक ग्रामीण ने उन्हें सूचित किया कि उनके लड़के का एक्सीडेंट हो गया है और दो सरिये आरपार निकल गए हैं. मौके पर करण की हालत देखकर वह काफी घबरा गए थे लेकिन गांव के लोगों ने सरियों को काटकर छोटा किया और फिर उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जाए जहां से उसे रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका सफल ऑपरेशन किया है जिसके लिए वह पूरी डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद करता हैं, मेरे बेटे की जान बच गई।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com