झारखंड के पलामू में झड़प के दौरान व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में दो गिरफ्तार

झारखंड के पलामू में झड़प के दौरान व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में दो गिरफ्तार

झारखंड के पलामू में झड़प के दौरान व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में दो गिरफ्तार
Modified Date: May 25, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: May 25, 2026 10:23 pm IST

मेदिनीनगर, 25 मई (भाषा) झारखंड पुलिस ने पलामू जिले में गत शनिवार को एक भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प में एक युवक की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को दी।

यह घटना शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 17 नामजद आरोपियों और अन्य लोगों सहित कुल 42 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने कहा, ‘‘17 नामजद आरोपियों में से दो — गोलू सिंह उर्फ नितेश कुमार सिंह (28) और ब्रह्मदेव सिंह (80) — को गांव में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और उनके पास से चली हुई गोली का खोखा बरामद किया गया है।’’

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।

पुलिस के मुताबिक, भूमि के एक टुकड़े को लेकर विवाद के बीच राजेंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों ने सुशीला कुंवर के स्वामित्व वाले भूखंड की चारदीवारी को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद झड़प शुरू हुई।

पुलिस के अनुसार, सिंह और उसके सहयोगियों ने कुंवर के परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर लाठियों से हमला किया और बाद में गोलीबारी की। उसने बताया कि गोलीबारी में कुंवर के रिश्तेदार सिकंदर चौधरी की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए।

भाषा अमित पारुल

पारुल


लेखक के बारे में