गुजरात के वलसाड में छह करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ दो लोग गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड में छह करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ दो लोग गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड में छह करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: May 26, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: May 26, 2026 7:53 pm IST

अहमदाबाद, 26 मई (भाषा) गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और वलसाड विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने वलसाड जिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से मेफेड्रोन सहित करीब छह करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर वापी तहसील में कबाड़ के एक गोदाम पर छापेमारी की गई, जहां से 2.3 किलोग्राम मेफेड्रोन और 0.65 किलोग्राम एक अन्य संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया। इस संदिग्ध पदार्थ को हाल ही में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत नियंत्रित पदार्थ घोषित किया गया था।

मादक पदार्थों के कथित निर्माण और बिक्री के आरोप में दमन के निवासी अब्दुल कलाम (36) और वलसाड जिले के निवासी मेहुल कुमार मकवाना (45) को गिरफ्तार किया गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला अब्दुल कलाम फिलहाल दमन में रह रहा था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में