दो बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गये, वापस भेजे गये : असम के मुख्यमंत्री

दो बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गये, वापस भेजे गये : असम के मुख्यमंत्री

दो बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गये, वापस भेजे गये : असम के मुख्यमंत्री
Modified Date: February 4, 2025 / 04:12 pm IST
Published Date: February 4, 2025 4:12 pm IST

गुवाहाटी, चार फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि असम पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को राज्य के श्रीभूमि जिले में पकड़ा और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी घुसपैठिए को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। श्रीभूमि पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और उन्हें सीमा पार वापस भेज दिया।”

घुसपैठियों की पहचान मुहीदा बीबी और मोहम्मद कौसर के रूप में हुई है।

विश्व शर्मा ने कहा, ‘हम असम में किसी भी घुसपैठिए को प्रवेश करने नहीं देंगे!’

पिछले साल पड़ोसी देश में अशांति भड़कने के बाद से पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अब तक असम में 220 से अधिक घुसपैठियों को पकड़ा गया है और वापस भेजा गया है।

भाषा राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में