श्रीनगर, 13 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को झेलम नदी में दो भाइयों के डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिजबेहरा के पादशाहीबाग इलाके में हुई जब माजिद बशीर (30) और शाहिद बशीर (28) अपनी भेड़ों को नहला रहे थे और अचानक उनका पैर फिसल गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भाइयों में से एक का पैर फिसल गया था जबकि दूसरा उसे बचाने की कोशिश में डूब गया।
अधिकारियों के अनुसार, उनके शवों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
भाषा सुमित नरेश
नरेश