Reported By: Komal Dhanesar
,Bhilai Kidnapping Case News / Image Source : AI GENERATED
भिलाई : Bhilai Kidnapping Case News छत्तीसगढ़ के भिलाई से अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमलेश्वर थाना पुलिस ने इस मामले में एक युवती समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों ने हनी ट्रैप के जरिये लड़के को फसकर उसे मिलने के बहाने बुलाकर उसका अपहरण किया था।
इस पूरी साजिश में एक युवती ने हनी ट्रैप’ के जरिए लड़के को अपने जाल में फंसाया। युवती ने नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाया और वहीं से अपने अन्य साथियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इन अपहरणकर्ताओं में पीड़ित का अपना सगा भांजा भी शामिल था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही ठेकेदार मामा से मोटी रकम ऐंठने के लिए इस पूरी वारदात की योजना बनाई थी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने धमतरी के सिहावा इलाके से सभी पांचों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने अपहृत लड़के को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित बरामद कर लिया है। फिलहाल अमलेश्वर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-