बिहार में एक खाली ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Ads

बिहार में एक खाली ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

  •  
  • Publish Date - February 7, 2022 / 09:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

गया, सात फरवरी (भाषा) बिहार में एक खाली यात्री गाड़ी के दो डिब्बों के पटरी से उतर जाने से पूर्वी रेलवे के गया-धनबाद खंड पर कई घंटों तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़पुर स्टेशन पर तड़के तब यह दुर्घटना हुई जब ट्रेन गोमा जा रही थी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

गया -धनबाद संभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ ट्रेन चालक दल ने आपात ब्रेक का इस्तेमाल कर ट्रेन रोक दी। पटरी से उतर गये डिब्बों के कुछ हिस्से लाइन के करीब पहुंच गये। इससे ट्रेन आवाजाही बाधित हुई।’’

अधिकारी ने बताया कि उस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं 11 बजे बहाल की जा सकीं। उनके अनुसार डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण गांधीधाम-हावड़ा एक्सप्रेस, पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में छह से सात घंटे की देरी हुई।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश