Congress MLAs protest: धरना देते समय कांग्रेस के दो विधायक पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती कराए गए
Two Congress MLAs fall ill: ओडिशा विधानसभा के सामने धरना देते समय कांग्रेस के दो विधायक बीमार पड़े, अस्पताल ले जाया गया
- ओडिशा विधानसभा भवन के सामने धरना
- राम चंद्र कदम और पार्टी विधायक अशोक दास बीमार
भुवनेश्वर: Two Congress MLAs fall ill, ओडिशा विधानसभा भवन के सामने शनिवार को धरना देते समय कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम और पार्टी विधायक अशोक दास बीमार पड़ गए। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि दोनों कांग्रेस नेताओं को ‘कैपिटल’ अस्पताल ले जाया गया। कदम और दास विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में द्वार संख्या तीन के सामने धरना दे रहे थे।
कदम ने कहा कि वह और दास विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना देने के लिए जाना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि अध्यक्ष ने हमें सदन से निलंबित कर दिया है लेकिन हमें विधानसभा परिसर में प्रवेश करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने हमें प्रवेश नहीं कर दिया जो अवैध और अलोकतांत्रिक है।’’
तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहने के कारण दोनों की तबीयत खराब
Two Congress MLAs fall ill, पार्टी के एक नेता ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में लगभग तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहने के कारण दोनों की तबीयत खराब हो गई और उनके इलाज के लिए चिकित्सकों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों के शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखने पर उन्हें कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। कदम और दास उन 14 कांग्रेस विधायकों में शामिल हैं जिन्हें 25 और 26 मार्च को ‘‘अनुशासनहीनता’’ के आरोप में सात दिन के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था।
कांग्रेस विधायकों ने पिछले आठ महीने में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की जांच के लिए सदन समिति के गठन की मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा किया था जिसके बाद अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने उन्हें निलंबित करने की घोषणा की थी।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Two Congress MLAs fall ill while staging protest in front of Odisha Assembly, rushed to hospital

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm