राजस्थान में कोरोना वायरस से दो की मौत, 244 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस से दो की मौत, 244 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस से दो की मौत, 244 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 30, 2022 9:28 pm IST

जयपुर,30 अगस्त (भाषा) राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई तथा 244 नए मामलों की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, कोविड-19 के कारण जयपुर और दौसा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस संक्रामक बीमारी से 9627 लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 244 और नये मरीज़ मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या 13,08,532 पहुंच गई है। प्रवक्ता के मुताबिक, वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की तादाद 2767 है।

उन्होंने बताया कि 244 नए मामलों में राजधानी जयपुर के 47, अलवर के 32, जोधपुर के 18 और दौसा के 16 मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 494 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

भाषा कुंज नोमान

नोमान


लेखक के बारे में