एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में बिल्डिंग का दो फ्लोर क्षतिग्रस्त, धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी, दो गंभीर

दिल्ली में धमाके के बाद इमारत के दो तल ढहे

एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में बिल्डिंग का दो फ्लोर क्षतिग्रस्त, धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी, दो गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 27, 2022 12:00 am IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक धमाके के बाद एक इमारत की दो मंजिलें ध्वस्त हो गईं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार उन्हें रात नौ बजकर एक मिनट पर घटना की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना में तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एलपीजी गैस लीक होने से धमाका हुआ और इमारत का दूसरा और तीसरा तल क्षतिग्रस्त हो गया।

भाषा यश अमित

अमित


लेखक के बारे में