हरियाणा के सोनीपत में सेना के दो पूर्व जवानों की गोली मार कर हत्या

Ads

हरियाणा के सोनीपत में सेना के दो पूर्व जवानों की गोली मार कर हत्या

  •  
  • Publish Date - September 15, 2023 / 05:50 PM IST,
    Updated On - September 15, 2023 / 05:50 PM IST

सोनीपत, 15 सितंबर (भाषा) हरियाणा के सोनीपत जिले में बाइक एवं गाड़ी में सवार दस से अधिक हमलावरों ने गोली मार कर सेना के दो पूर्व जवानों की हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकरी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान राज और रमेश के तौर पर की गयी है, दोनों जिले के लाठ गांव के रहने वाले थे और फौज से सेवानिवृत्त थे।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, घटना की सूचना पर गोहाना सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के बेटों के खिलाफ अप्रैल में गांव के युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस इन दोनों की हत्या को उस मामले की रंजिश से भी जोड़कर देख रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन