बदायूं में कार के डिवाइडर से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत, तीन अन्य घायल

बदायूं में कार के डिवाइडर से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत, तीन अन्य घायल

बदायूं में कार के डिवाइडर से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत, तीन अन्य घायल
Modified Date: September 17, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: September 17, 2026 11:05 am IST

बदायूं (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) बदायूं जिले में एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात उझानी कोतवाली क्षेत्र में कल्याण चौक के पास की है। उसने बताया कि नारायणगंज मोहल्ले के निवासी पांच दोस्त उझानी-बदायूं मार्ग पर खुली चाय की नयी दुकान पर गए थे।

उसने बताया कि लौटते समय एक आवारा सांड़ को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार बिजली के खंभे से जा भिड़ी और पलट गई।

उझानी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सागर (20) और रामकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे में सक्षम मिश्रा (18), अंकित शाक्य (20) और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में