मणिपुर में ताजा हिंसा में दो घरों में आग लगाई गई

मणिपुर में ताजा हिंसा में दो घरों में आग लगाई गई

मणिपुर में ताजा हिंसा में दो घरों में आग लगाई गई
Modified Date: May 22, 2023 / 06:34 pm IST
Published Date: May 22, 2023 6:34 pm IST

इंफाल, 22 मई (भाषा) मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में हथियारबंद दो बदमाशों ने सोमवार को लोगों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए बाध्य किया, जिसके बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी और भीड़ ने दो घरों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भीड़ ने एक बदमाश की पिटाई भी की, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। दोनों को हिरासत में ले लिया है।

क्षेत्र में तैनात सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसूगैस के गोले दागे जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर इस घटना का विरोध किया। पूर्वी इंफाल जिले में पहले कर्फ्यू में ढील दी गई थी लेकिन इस घटना के बाद उसे कड़ा कर दिया गया।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में