तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में तेलुगु अभिनेता समेत दो लोगों की मौत

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में तेलुगु अभिनेता समेत दो लोगों की मौत

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में तेलुगु अभिनेता समेत दो लोगों की मौत
Modified Date: May 11, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: May 11, 2026 4:43 pm IST

हैदराबाद, 11 मई (भाषा) हैदराबाद के निकट एक कार की ट्रक से टक्कर होने से एक तेलुगु अभिनेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना 10 मई को तड़के आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर हुई। कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे अभिनेता भरत कांत (31) और एक कैमरामैन (31) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से हैदराबाद लौट रहे थे।

भरत कांत ने ‘ग्रामम’ और ‘टेनेंट’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में