मध्य दिल्ली में चाकू से हमले में दो व्यक्ति घायल

Ads

मध्य दिल्ली में चाकू से हमले में दो व्यक्ति घायल

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 09:52 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 09:52 PM IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार को एक झगड़े के दौरान दो व्यक्तियों को कथित तौर पर चाकू मार दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना पहाड़गंज के मुख्य बाजार में सत्यम टी-पॉइंट के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान करीब 40 वर्ष की आयु के दो व्यक्तियों के रूप में हुई है। उनमें से एक ऑटो-रिक्शा चालक है जबकि दूसरा होटल में कमरे दिलाने वाले एजेंट के रूप में काम करता है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा दोनों व्यक्तियों को एक निजी वाहन से लोक नायक अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों व्यक्तियों का श्रीराम नामक एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, जिसने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं सहित उपयुक्त प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल