मध्यप्रदेश के खरगोन में वाहन पलटने से दो लोगों की मौत, 20 घायल

मध्यप्रदेश के खरगोन में वाहन पलटने से दो लोगों की मौत, 20 घायल

मध्यप्रदेश के खरगोन में वाहन पलटने से दो लोगों की मौत, 20 घायल
Modified Date: December 27, 2024 / 10:32 pm IST
Published Date: December 27, 2024 10:32 pm IST

खरगोन, 27 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शुक्रवार को एक वाहन के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक समूह आध्यात्मिक नेता सियाराम बाबा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। यह दुर्घटना शाम करीब छह बजे बेदिया थाना क्षेत्र के जिरभर गांव के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने कहा, ‘ वाहन एक अन्य वाहन से आगे निकलने की होड़ में पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए।’

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान रामचंद्र मालाकार (45) और लखन मालाकार (60) के रूप में हुई है। घायलों में से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

भाषा

सं, दिमो, रवि कांत

रवि कांत


लेखक के बारे में