असम में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

असम में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

असम में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत
Modified Date: May 18, 2024 / 07:36 pm IST
Published Date: May 18, 2024 7:36 pm IST

गुवाहाटी, 18 मई (भाषा) असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना गुवाहाटी के बाहरी क्षेत्र चंद्रपुर इलाके में हुई, जब चार दिहाड़ी मजदूर रेल की पटरियों पर चल रहे थे और वे ट्रेन की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पीछे से आ रही ट्रेन का पता ही नहीं चल सका।

अधिकारी ने कहा, ‘उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।’

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मजदूर गोलपाड़ा जिले के रहने वाले थे और पास के एक किराए के मकान से अपने कार्यस्थल जा रहे थे।

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में