झारखंड में मोटरसाइकिल के ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराने से दो लोगों की मौत

झारखंड में मोटरसाइकिल के ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराने से दो लोगों की मौत

झारखंड में मोटरसाइकिल के ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराने से दो लोगों की मौत
Modified Date: May 3, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: May 3, 2026 12:52 pm IST

मेदिनीनगर, तीन मई (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक ओवरब्रिज की रेलिंग से मोटरसाइकिल के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को टाउन पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आने वाले रेडमा ओवरब्रिज पर हुई, जब मोटरसाइकिल सवार ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दोपहिया वाहन रेलिंग से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मोटरसाइकिल सवार लेस्लीगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद कुमार (22) और मीसू कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के शाहपुर के निवासी थे।

टाउन पुलिस थाने के प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया, ‘‘पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा और उसके बाद शव परिजन को सौंप दिए जाएंगे।

भाषा तान्या शोभना

शोभना


लेखक के बारे में