हिमाचल में नाले में गिरी बाइक, दो की मौत
हिमाचल में नाले में गिरी बाइक, दो की मौत
मनाली (हिमाचल प्रदेश), पांच अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुल की सुरक्षा दीवार (रेलिंग) से टकराकर एक मोटरसाइकिल नाले में जा गिरी जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा चार और पांच अगस्त की दरम्यानी रात पतलीकूहल थाना क्षेत्र में हुआ।
पुलिस ने बताया कि पुल की सुरक्षा दीवार के पास मोटरसाइकिल मिली। आसपास तलाश करने पर पुल के नीचे नाले में दो युवक पड़े मिले, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। चिकित्सकीय जांच में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान मोटरसाइकिल चला रहे राजस्थान के बालोतरा निवासी 30 वर्षीय कृपा राम और पंजाब के फाजिल्का निवासी 24 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह माना गया है। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पुल की सुरक्षा दीवार से टकराई, जिससे दोनों युवक नाले में जा गिरे।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा
राखी पवनेश
पवनेश

Facebook


