पेराम्बलूर (तमिलनाडु), तीन सितंबर (भाषा) चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक निजी बस ने आगे चल रही लॉरी को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना एक फ्लाईओवर के पास बिजली बोर्ड (ईबी) कार्यालय के नजदीक हुई।
निजी बस चेन्नई से मदुरै जा रही थी, जबकि लॉरी तिंडिवनम से पुडुकोट्टई की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान तिरुपत्तूर जिले के सिंगमपुनरी निवासी पोन पालदुरई (52) और तिरुवल्लूर जिले के मनाली निवासी तिरुनावुक्करासु (32) के रूप में हुई है।
हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री समेत छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए पेराम्बलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
भाषा शोभना गोला
गोला