Abhinandan Varthaman joins FLY91 Company || Image- Rediff.com
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने एविएशन सेक्टर में नई पारी शुरू की है। (Abhinandan Varthaman joins FLY91 Company) सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा की क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 में पायलट के तौर पर जॉइन किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सूत्रों के अनुसार, अभिनंदन वर्धमान ने अगस्त 2026 में FLY91 जॉइन की। हालांकि, एयरलाइन के प्रवक्ता ने उनके कर्मचारी होने से जुड़ी निजी जानकारी पर टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की निजी जानकारी शेयर करना कंपनी की नीति के तहत गोपनीय मामला है।
अभिनंदन वर्धमान 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के बाद चर्चा में आए थे। हवाई लड़ाई के दौरान उन्होंने एक दुश्मन विमान को मार गिराया था। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान में करीब तीन दिन तक हिरासत में रखा गया था। (Abhinandan Varthaman joins FLY91 Company) उनके अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण के लिए उन्हें वर्ष 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वीर चक्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है। पुरस्कार प्रशस्ति पत्र में हवाई संघर्ष के दौरान उनके प्रदर्शन को कर्तव्य के प्रति असाधारण भावना का उदाहरण बताया गया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गोवा स्थित FLY91 ने मार्च 2024 में अपनी उड़ान सेवाएं शुरू की थीं। फिलहाल एयरलाइन के बेड़े में छह ATR 72-600 विमान हैं। कंपनी के दो प्रमुख बेस गोवा और हैदराबाद में हैं।
🇮🇳✈️ Former IAF Group Captain & Vir Chakra awardee Abhinandan Varthaman has joined regional airline FLY91 as a commercial pilot
He is currently undergoing training on Goa–Hyderabad route and is expected to fly ATR 72-600 aircraft after completing required training & clearances pic.twitter.com/oqxh5BlabF— Defence News Of INDIA (@DefenceNewsOfIN) September 3, 2026
STORY | Former Indian Air Force Group Captain Abhinandan Varthaman joins regional airline FLY91 as pilot
Former Indian Air Force Group Captain and Vir Chakra awardee Abhinandan Varthaman has joined Goa-based regional airline FLY91 as a pilot, according to sources.
READ:… pic.twitter.com/GVgRnzEpj7
— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2026
कोयला भट्ठे पर बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए आदिवासी परिवार को छुड़ाया गया, दो गिरफ्तार
ईरान और भारत के बीच व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हो रही है : मोदी-पेजेश्कियन मुलाकात पर रुबियो
जरांगे पानी पीने और सलाइन चढ़वाने को तैयार, लेकिन अनशन खत्म करने से किया इनकार
दिव्यांगों को 17 सितंबर से सहायक उपकरण बांटेगी उत्तर प्रदेश सरकार : मंत्री
धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, बाजपुर में पांच मदरसे सील