जम्मू कश्मीर के डोडा में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के डोडा में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के डोडा में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 12, 2022 2:37 pm IST

जम्मू,12 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक कार के सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छीरा निवासी अजय कुमार (27) और जगोटे निवासी रंजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि ये लोग कार से थाथरी से छीरा इलाके की ओर जा रहे थे तभी नंदना गांव के निकट यह हादसा हुआ।

भाषा

शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में