मोटरसाइकिल पेड़ से टकराया, दो युवकों की मौत

मोटरसाइकिल पेड़ से टकराया, दो युवकों की मौत

मोटरसाइकिल पेड़ से टकराया, दो युवकों की मौत
Modified Date: February 9, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: February 9, 2026 3:46 pm IST

मिर्जापुर (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) मिर्जापुर जिले के जमालपुर थानाक्षेत्र में रानीबाग-जमालपुर लिंक रोड पर जयपत्ती गांव के पास एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (चुनार) मंजरी राव ने सोमवार को बताया कि जमालपुर के विवेक मौर्य (22) और हसनैन (23) रविवार रात नारायणपुर में एक दोस्त की सगाई समारोह में शामिल होने के बाद एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, इसी दौरान, जयपत्ती गांव के पास, मोटरसाइकिल अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

राव के अनुसार इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में