पुंछ में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

पुंछ में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

पुंछ में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: August 30, 2021 2:50 pm IST

जम्मू, 30 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरनकोट क्षेत्र के द्राबा गांव में एक मोड़ पर वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रुप से घायल दो लोगों को वाहन से निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

भाषा स्नेहा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में