असम के जोरहाट में धमाका, दो लोगों की मौत

असम के जोरहाट में धमाका, दो लोगों की मौत

असम के जोरहाट में धमाका, दो लोगों की मौत
Modified Date: March 28, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: March 28, 2026 11:03 pm IST

जोरहाट, 28 मार्च (भाषा) असम के जोरहाट जिले में शनिवार को हुए एक धमाके में बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जोरहाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शुभ्रजीत बोरा ने बताया कि यह विस्फोट कस्बे की राजामैदाम न्यू कॉलोनी में एक कबाड़ व्यापारी के किराए के मकान में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को गंभीर हालत में जोरहाट चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी ने बताया कि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और सबूत जुटाने के लिए एक फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नूर मोहम्मद (40) और नैना बेगम (8) के रूप में हुई है।

भाषा धीरज संतोष

संतोष


लेखक के बारे में