नैनीताल में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

नैनीताल में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

नैनीताल में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल
Modified Date: April 27, 2026 / 07:01 pm IST
Published Date: April 27, 2026 7:01 pm IST

नैनीताल, 27 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में सोमवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों के अनुसार, डुडुली के पास हुए हादसे के बाद प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया ।

नैनीताल के उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने बताया कि घायलों को पदमपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान अभी नहीं हो पायी है ।

भाषा सं दीप्ति

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में