साकेत में इमारत ढहने के मामले में एमसीडी के दो इंजीनियर निलंबित

साकेत में इमारत ढहने के मामले में एमसीडी के दो इंजीनियर निलंबित

साकेत में इमारत ढहने के मामले में एमसीडी के दो इंजीनियर निलंबित
Modified Date: May 31, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: May 31, 2026 3:03 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत ढहने से चार लोगों की मौत के मामले में दो इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दक्षिण जोन के उपायुक्त की ओर से जारी एक आदेश के जरिये सहायक इंजीनियर (भवन), सुदेश सिंह चौहान और जूनियर इंजीनियर (भवन) को शनिवार को सईदुल अजायब इलाके में स्थित इमारत के निरीक्षण में हुई कथित चूक के लिए निलंबित कर दिया गया।

इस घटना के बाद कई एजेंसियों ने व्यापक बचाव अभियान चलाया। रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई जबकि मलबे से कई लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वेस्टर्न मार्ग पर स्थित इस इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कार्यालय स्थित थे। घटना के समय इमारत के सबसे ऊपरी तल पर निर्माण कार्य किया जा रहा था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अनंत मित्तल ने कहा कि इमारत मलबे में तब्दील हो गई और मलबा बगल में स्थित टिन शेड की बनी कैंटीन पर गिर गया, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र आते हैं।

अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं और घटना का सटीक कारण पता लगाया जा रहा है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में